10वीं के बाद Polytechnic: पूरी गाइड – योग्यता, Branch, Admission और करियर
10वीं के बाद polytechnic सही रास्ता है या नहीं, योग्यता क्या चाहिए, branch कैसे चुनें और admission कैसे होता है — फ़ैसला लेने से पहले यह गाइड पढ़ें।
JEECUP काउंसलिंग से लेकर college में reporting तक — admission का हर step, ज़रूरी documents और वे गलतियाँ जिनकी वजह से हर साल विद्यार्थियों की सीट छूट जाती है।
उत्तर प्रदेश में polytechnic (diploma) में प्रवेश मुख्य रूप से JEECUP (Joint Entrance Examination Council, Uttar Pradesh) की प्रवेश परीक्षा और online काउंसलिंग से होता है।
काउंसलिंग के rounds के बाद जो सीटें खाली रह जाती हैं, उन पर परिषद के नियमों के अनुसार संस्थान स्तर पर direct admission हो सकता है। नीचे दोनों रास्तों के steps दिए गए हैं।
| प्रवेश | न्यूनतम योग्यता (सामान्य नियम) | प्रवेश का तरीका |
|---|---|---|
| Diploma — 1st year | 10वीं (High School) पास; JEECUP के लिए आमतौर पर न्यूनतम 35% अंक | JEECUP काउंसलिंग, या खाली सीटों पर परिषद के नियमों के अनुसार direct admission |
| Diploma — 2nd year (Lateral entry) | 12वीं (Physics, Chemistry, Maths) या संबंधित ट्रेड में ITI | JEECUP lateral entry |
नियम हर साल JEECUP की आधिकारिक सूचना-पुस्तिका (information bulletin) में घोषित होते हैं — फ़ॉर्म भरने से पहले वहीं से पुष्टि करें।
JEECUP की आधिकारिक website पर online फ़ॉर्म भरें। Category, sub-category और नाम की spelling ठीक वैसी ही रखें जैसी certificates में है।
परीक्षा के बाद result के साथ rank जारी होती है — काउंसलिंग में यही rank आपकी सीट तय करती है।
Registration के बाद colleges और branches अपनी पसंद के क्रम में भरें और तय समय में choice lock करें।
Allotment के बाद तय करें कि सीट freeze करनी है या अगले round में बेहतर विकल्प के लिए float करनी है।
Documents verify कराएँ और तय fee समय पर जमा करें — देर होने पर allotted सीट रद्द हो सकती है।
Allotment letter और original documents के साथ college पहुँचें, admission confirm कराएँ।
Admission team से फोन या WhatsApp पर पूछें कि आपकी पसंद की branch में सीट खाली है या नहीं।
नीचे दी गई document list से मिलान कर लें, ताकि एक ही visit में काम हो जाए।
Original documents के साथ आएँ; योग्यता की जाँच के बाद admission form भरा जाता है।
Fee जमा होने पर admission confirm होता है और रसीद मिलती है।
Direct admission तभी संभव है जब सीटें खाली हों और परिषद के नियम अनुमति दें — campus आने से पहले admission team से पुष्टि ज़रूर करें।
हर document की 2 photocopy साथ रखें, और originals verification के बाद वापस ले लें।
Polytechnic diploma की वर्तमान fee: ₹38,000 / year। Fee में बदलाव हो सकता है — admission से पहले पुष्टि करें।
पात्र विद्यार्थी UP सरकार के scholarship portal (scholarship.up.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए मान्य आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू) और विद्यार्थी के नाम का बैंक खाता पहले से तैयार रखें।
Gurukul Group of Institutions
आमतौर पर साल के शुरुआती महीनों में आवेदन शुरू होते हैं। सही तिथियाँ हर साल JEECUP की आधिकारिक website पर घोषित होती हैं — notifications पर नज़र रखें।
काउंसलिंग कई rounds में होती है और हर round में सीटें दोबारा बँटती हैं। इसके बाद भी खाली सीटों पर direct admission का विकल्प हो सकता है — admission team से अपनी rank के हिसाब से सलाह लें।
Document verification और admission confirm करने के लिए campus आना होता है। सीट, fee और documents से जुड़े सवाल पहले फोन या WhatsApp पर पूछ सकते हैं, ताकि एक ही visit में काम हो जाए।
12वीं (Physics, Chemistry, Maths) या ITI पास विद्यार्थी JEECUP lateral entry के ज़रिए diploma के 2nd year में प्रवेश ले सकते हैं।
पात्र विद्यार्थी UP सरकार के scholarship portal (scholarship.up.gov.in) पर आवेदन करते हैं। संस्थान की अपनी scholarship योजनाओं के लिए website का Scholarship सेक्शन देखें।